हल्द्वानी: ट्रेन में चोरी हुए एक किलो नाशपाती, सेब और अनार, यात्री कराई रिपोर्ट दर्ज

खबर शेयर करें

Haldwani News: अभी तक आपने ट्रेनों में चोरी के कई मामले सुने और देखे होंगे। जिसमें कई बार लोग पुलिस से शिकायत भी करते है तो कई बार हजारों या लाखों चोरी होने पर भी कुछ नहीं करते है। लेकिन काठगोदाम में गजब का मामला सामने आया है।काठगोदाम जीआरपी ने ट्रेन यात्री के बैग से एक किलो नाशपाती, सेब और अनार चोरी होने पर रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आगे पढ़े…

जानकारी के अनुसार कलालहटी बीनपुर सहारनपुर निवासी बबलू ने जीआरपी थाना सहारनपुर को बताया कि वह छह अगस्त को लालकुआं रेलवे स्टेशन से लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में बैठा था। ट्रेन काशीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसे नींद आ गई। तभी काशीपुर से आगे बढऩे पर शोर हुआ। जब उसकी आंख खुली तो बैग गायब था। उसके बैग में एक किलो सेब, नाशपाती व अनार के साथ सोने की एक अंगूठी, जूते, छाता, दवाएं और च्यवनप्राश का डिब्बा था। इसके बाद सहारनपुर जीआरपी में प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले को जीआरपी काठगोदाम को ट्रांसफर कर दिया गया है। काठगोदाम जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।