हल्द्वानीः बनभूलपुरा हिंसा के 22 आरोपियों को मिली जमानत, पिछले साल फरवरी में हुई थी हिंसा

खबर शेयर करें

Haldwani News: बनभूलपुरा हिंसा में 22 आरोपियों को नैनीताल हाईकोर्ट ने जमानत देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने डिफॉल्ट अपील पर दायर जमानत प्रार्थनापत्रों पर सुनवाई के बाद पुलिस की ओर से समय पर चार्जशीट पेश नहीं करने पर उन्हें डिफॉल्ट का लाभ देते हुए यह निर्णय दिया। कोर्ट से जमानत मिलने वालों में भोला उर्फ शुहैल, जावेद सिद्दकी, जावेद कुरैशी, शाहनवाज ,रईश अहमद अंसारी, अब्दुल माजिद सहित अन्य शामिल हैं। हालांकि हिंसा के मुख्य आरोपियों की जमानत अभी नहीं हुई है।

कोर्ट ने मजिस्ट्रेट के उस आदेश को नियम विरुद्ध माना, जिसमें पुलिस को चार्जशीट पेश करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया था। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया कि कोर्ट ने पहले साफिया मलिक को जमानत दी। उसके बाद 50 अन्य लोगों को जमानत दी गई। उसी को आधार मानते हुए उन्हें भी जमानत दी जाए। कहा गया कि पुलिस ने मामले की जांच किए बिना उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 417, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर दिया। पुलिस अभी तक उनका जुर्म साबित करने में नाकाम रही है, जबकि जुर्म होने के 90 दिन के भीतर पुलिस को चार्जशीट पेश करना आवश्यक है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार्जशीट पेश नहीं की। इसी आधार पर उन्हें जमानत दी जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।