हल्द्वानी: 12वी के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रमों से सजा समारोह

Haldwani News: विद्यालय में आज कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद कनिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को टीका लगाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, मनोरंजक खेलों और रैम्प वॉक ने सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा मध्याह्न भोज की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री राजेन्द्र पोखरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उच्च आदर्शों को अपनाने, संयमित जीवन जीने और भविष्य में सफलता के साथ-साथ मानव मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी शिल्पी पंतोला, पूजा खोलिया तथा सहयोगी नीता पाण्डे और अरुण सिंह सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।



























