हल्द्वानीः मकान मालिक के बेटे ने नहाते समय बनाई किरायेदार की वीडियो, विरोध किया तो कर दी पिटाई

खबर शेयर करें

Haldwani News: इससे पहले भी आपने महिलाओं की वीडियो बनाने की खबरें पढ़ी होगी। अब एक और मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सामने आया है। जहां मकान मालिक के बेटे ने बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बुरी तरह से पीट दिया। जिसके बाद महिला शिकायत लेकर थाने पहुंची। जहां आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे पढ़िए…

एक महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह बनभूलपुरा में एक घर में किराये पर रहती है। महिला का आरोप है कि विगत 4 मई को वह अपने बाथरूम में नहा रही थी कि तभी मकान मालिक का बेटा शेर अली ने उसकी वीडियो बना ली। जब महिला की नजर उस पर पड़ी तो उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया। जिसकी शिकायत लेकर महिला बनभूलपुरा थाने पहुंची। इस मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।