हल्द्वानीः मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में एपीएस के तीन विद्यार्थियों का चयन…

खबर शेयर करें

Haldwani News: ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन खेल छात्रवृत्ति योजना में चयनित होकर स्कूल का मान बढ़ाया है। विभिन्न आयु वर्गो के 3900 एथलीटों के बीच ऑर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने अपना स्थान हासिल करके विद्यालय को गौरवान्वित किया है। आगे पढ़िए…

भवन्या पांडे ने बालिका वर्ग में 10 से 11 वर्ष आयु वर्ग में नवां स्थान, दीपिका लसपाल ने बालिका वर्ग में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में चैथा स्थान तथा रितिक ने बालक वर्ग में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों को उत्तराखंड सरकार द्वारा 1500 रूपये की मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय परिवार ने चयनित विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य कि कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।