हल्द्वानीः सुबह से शाम तक हर आधे घंटे में मिलेंगी बसें, आओ बैठो दिल्ली-देहरादून…

खबर शेयर करें

 Haldwani News: देहरादून और दिल्ली रूट पर रोडवेज की बसें सुबह और शाम हर आधे घंटे में संचालित होती है। वाल्वो की सुविधा भी है। इसके अलावा इन रूटों पर ट्रेनों की भी संख्या पर्याप्त है। इस तरह आप समय पर अपने घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार मना सकते हैं। दिल्ली के लिए सुबह छह बजे से सुबह 10 बजे तक हर आधे घंटे में, शाम को छह बजे से रात 10 बजे तक हर आधे घंटे में। दिल्ली के लिए वॉल्वो सेवाएं सुबह छह बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हर एक घंटे में और रात को नौ बजे 11:30 बजे तक हर एक घंटे में।

देहरादून/हरिद्वार के लिए सुबह छह बजे से सुबह 11:30 बजे तक हर आधे घंटे में। शाम को छह बजे से रात 10 बजे तक। वॉल्वो सेवा शाम को छह बजे से रात 10 बजे तक हर घंटे में है। चंडीगढ़ के लिए : दोपहर दो बजे वाया देहरादून होते हुए जाती है। गुरुग्राम के लिए : रात 8:30 बजे, रात को नौ बजे और शाम को पांच बजे बस सेवा। मेरठ : सुबह 6.30 बजे और सुबह 7:30 बजे। बरेली : सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हर आधे घंटे में। लखनऊ : शाम को 6:30 बजे, 7:30 बजे और 8:30 बजे। इनके अलावा यूपी और हरियाणा रोडवेज की बसें भी गुरु ग्राम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद आदि शहरों के लिए हल्द्वानी से सेवाएं चलाता है।

Ad
Ad
Ad
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए ये बड़े फैसले...

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *