हल्द्वानीः (गजब का चोर)- नौवीं बार चोरी में उड़ाये 9 लाख के गहने, खुद करता था रैकी…

खबर शेयर करें

Haldwani News: आज पुलिस ने गजब का चोर पकड़ा। इससे पहले वह आठ बार जेल जा चुका है। अब जब नौवीं बार चोरी की तो उसमें चोर ने नौ लाख रूपये के जेवर चुराये लेकिन फिर जेल के अंदर पहुंच गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि 24 जून और 25 जून को अज्ञात चोरो द्वारा सरस्वती बिहार निवासी गीता पलडिया व सुयाल कॉलोनी निवासी कैलाश सिहं परिहार दोनो परिवार प अपने घर से बाहर गए थे। इस बीच चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर लाखों रूपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। घटना के खुलासे के लिए घटना स्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से चैक किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। मुखबिर की सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने मंडी क्षेत्र हैडागज्जर हिमालयन फ्लौरा नर्सरी के पास एक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम आबिद पुत्र स्व मौ स्व मोहम्मद हुसैन निवासी डोगपुरी थाना गदरपुर जिला उधम सिह नगर बताया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अकेले ही दिन के समय बन्द घरों की रैकी करता था और फिर रात के समय सुनसान रास्तों से होते हुए टारगेट किये गये घरों में घुसकर चोरी करता था। इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाओं को अन्जाम दे चुका है। पुलिस ने उसके पास से एक जोड़ी कंगन, एक चैन, एक जोड़ी झुमके, तीन जोड़ी टाप्स,एक गुलोबन्द पाँच हजार रुपये की नकदी और दूसरे घर से एक हार, एक मंगल सूत्र, एक नथ, एक जोड़ी पौंची, दो जोड़ी झुमके, एक जोड़ी टाप्स, एक माँग टीका, एक अंगूठी सोने की कुल 9 लाख रूपये का माल बरामद किये है। चोरी का आरोपी इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका है उसके खिलाफ नैनीताल जिले में आठ मुकदमे दर्ज है। एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा पुलिस टीम को 5000 रूपये पुरूस्कार की घोषणा की गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।