(बधाई): अब लोहाघाट के दीवान बने करोड़पति, Dream 11 में जीते 2 करोड़…

खबर शेयर करें

Dream 11 Winner: आईपीएल मैचों ने कई लोगों को रातों-रात करोड़पति बना दिया है। उत्तराखंड में आए दिन युवा करोड़पति बन रहे हैं। शुक्रवार को खेलें गए चेन्नई सुपर किंग व हैदराबाद के मैच में बाराकोट ब्लॉक के रैगांव के दीवान सिंह की किस्मत की चमक गई। करोड़पति बनने पर दीवान का परिवार झूम उठा।

रेगांव के ग्राम प्रधान ने बताया दीवान ने कल खेले गए चेन्नई व हैदराबाद के मैच में dream11 में मात्र 39 रुपए लगाए थे। दीवान की बनाई टीम पहले नंबर पर आई और दीवान ने एक झटके में दो करोड़ रुपए जीत लिए। दीवान दिल्ली के एक होटल में कार्य करते हैं। करोड़पति बनने के बाद दीवान को उसके परिवार वाले और दोस्त बधाई देने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।