Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा कल, इतने घंटे ही है शुभ मुहूर्त…

खबर शेयर करें

Govardhan Puja 2022 : हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा मनाते हैं, लेकिन इस साल ऐसा नहीं है. इस साल दिवाली के अगले दिन यानि आज 25 अक्टूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण है, इसलिए गोवर्धन पूजा आज नहीं है, बल्कि कल 26 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जानते हैं. गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं. भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं. 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- आज इन जिलों में बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट

पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा करते हैं. इस साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ आज 25 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 48 मिनट से हुआ है और यह कल 26 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 12 मिनट तक है.

Ad

गोवर्धन पूजा 2022 तिथि और शुभ मुहूर्त

  • गोवर्धन पूजा 2022 तिथि- 26 अक्टूबर, बुधवार
  • प्रतिपदा तिथि आरंभ- 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 18 मिनट से
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त- 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर
  • गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त- सुबह 6 बजकर 29 मिनट से 8 बजकर 43 मिनट तक
  • पूजा की कुल अवधि- 2 घंटे 14 मिनट
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः कलसिया नाला पहुंचे एसडीएम, सिंचाई विभाग को दिये ये निर्देश

पूजा विधि-

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा के लिए सबसे पहले सुबह स्नान-ध्यान से निवृत हो जाएं. इसके बाद शुभ मुहूर्त में घर के आंगन में गोवर्धन का चित्र बनाएं. इसके बाद उस पर अक्षत, रोली, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर भगवान गोवर्धन के विधि-विधान से पूजा करें. इसके साथ ही भगवान की आरती भी करें. मान्यता है कि इस दिन शुद्ध हृदय के भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने पर हर मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा इस दिन पशुधन गाय की पूजा का भी विधान है. ऐसे में विधिपूर्वक गाय की पूजा करें.

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।