चुनावी फसक: कालाढूंगी विधानसभा में आप के दावेदारों में कशमकश, दाज्यू टिकट तो उनको मिल रहा बल…

खबर शेयर करें

Haldwani News: विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कई सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। वहीं इससे पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा प्रभारी भी बनाये थे लेकिन कालाढूंगी विधानसभा में न तो विधानसभा प्रभारी की लिस्ट आयी न ही प्रत्याशी की। जबकि नैनीताल जिले में हल्द्वानी, भीमताल, नैनीताल, लालकुआं और रामनगर सीट पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। लेकिन कालाढूंगी सीट पर आम आदमी पार्टी ने न प्रभारी घोषित किया न अभी प्रत्याक्षी घोषित हुआ है। ऐसे में चेले लगातार अपने नेताओं से कहते फिर रहे है कि अपना टिकट पक्का है।

इस बार कालाढूंगी से आम आदमी पार्टी से कई दावेदार मैदान में है। ऐसे में धड़कने तेज हो गई है। कही तीसरी लिस्ट में किसी और का नाम न आये। फिर बाहरी मन से कहते फिर है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी। तभी उधर से फोन आता है दाज्यू उसे तो टिकट मिल रहा है। इधर से हमारा पूरा समर्थन रहेगा। अब देखना होगा कि आप कैसे कालाढूंगी सीट से अपना प्रत्याशी बनाती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।