कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर में डीएससी भर्ती, जीडी व क्लर्क पदों के लिए रैली

खबर शेयर करें

Ranikhet News: कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के भूतपूर्व सैनिकों के लिए एक बार फिर देशसेवा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। सेना से अवकाश प्राप्त जवान अब डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भर्ती होकर दोबारा अपनी सेवाएं दे सकेंगे। इसके लिए कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर (केआरसी) मुख्यालय के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में 9 से 14 मार्च तक भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

केआरसी मुख्यालय स्थित भर्ती अधिकारी कार्यालय के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी (जीडी) और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए भर्ती होगी। इस रैली में वही पूर्व सैनिक भाग ले सकेंगे जो मेडिकल कैटेगरी शेप-वन में हों और शारीरिक दक्षता परीक्षा की निर्धारित कसौटी पर खरे उतरें।

सिपाही जीडी के लिए पात्रता
सिपाही जीडी पद पर भर्ती के लिए 31 मार्च 2024 से 28 फरवरी 2026 के बीच अवकाश प्राप्त पूर्व सैनिक पात्र होंगे। अभ्यर्थी की आयु 46 वर्ष से कम होनी चाहिए तथा सेवानिवृत्ति की अवधि दो वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkhand Live: फायर एनओसी के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन गिरफ्तार

सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए पात्रता
सिपाही क्लर्क (एसडी) पद हेतु 31 मार्च 2021 से 28 फरवरी 2026 के बीच अवकाश प्राप्त ऐसे भूतपूर्व सैनिक आवेदन कर सकेंगे, जिनकी सेवानिवृत्ति अवधि पांच वर्ष से अधिक न हो और आयु 48 वर्ष से कम हो।

भर्ती कार्यालय के अनुसार 9 मार्च को प्रातः 6:30 बजे से अभ्यर्थियों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। 12 व 13 मार्च को सुबह 6:30 बजे से प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-ग्राहकों के लाखों के गहने और नकदी लेकर सुनार फरार, पीड़ित पहुंचे पुलिस के द्वार

अभ्यर्थियों को तय समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। साथ ही डिस्चार्ज बुक, एजीआई एक्सटेंडेड इंश्योरेंस, एटीसी, शैक्षिक एवं अन्य उत्तीर्ण प्रमाणपत्र, एक्स-टीए पर्सनेल के मूल दस्तावेज तथा पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लाना आवश्यक होगा। भर्ती से संबंधित सभी मानकों का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।