Dhanteras 2022: धनतेरस पर 27 साल बाद खास संयोग, ये दो चीजें चमका सकती है भाग्य…

खबर शेयर करें

Dhanteras 2022 auspicious coincidences: धनतेरस (Dhanteras 2022) में 27 साल बाद ऐसा सुखद संयोग बना है कि इस बार धनतेरस एक नहीं बल्कि 2 दिन मनाई जाएगी.।इसकी शुरुआत 22 अक्टूबर की शाम 6:02 बजे से होगी और समापन 23 अक्टूबर को शाम 6:03 बजे हो जाएगा। ऐसे में आप धनतेरस के पहले दिन रात में और दूसरे दिन दिनभर खरीदारी कर सकेंगे। आगे पढ़िये…

इस बार धनतेरस (Dhanteras 2022) पर कई सारी शुभ चीजें एक साथ घट रही हैं। 23 अक्टूबर को दिनभर धनतेरस (Dhanteras 2022) की खरीदारी होगी। उस दिन मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, धनवंतरि और कुबेर देव की पूजा होती है.। उसी दिन प्रदोष व्रत होगा और शनि ग्रह मार्गी हो जाएंगे। उनके मार्गी होने से कई राशियों के जीवन में खुशियों की बहार आएगी। इन राशियों की झोली संपत्ति, धन और समृद्धि से भर जाएगी। आगे पढ़िये…

Ad Ad

23 अक्टूबर की शाम 6:04 बजे से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो अगले दिन 24 अक्टूबर को शाम 5:28 तक रहेगी। छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्थी और हनुमान जन्मोत्सव 24 अक्टूबर को मनाए जाएंगे। 24 अक्टूबर को ही शाम 5:28 बजे अमावस्या तिथि लग जाएगी। यह अमावस्या तिथि 25 अक्टूबर की शाम को 4:19 बजे तक रहेगी। आगे पढ़िये…

ज्योतिष शास्त्र में इस शुभ कई चीजें खरीदने और कई चीजें न खरीदने की बात की गई है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। धनतेरस के दिन कहा जाता है कि झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। बता दें कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। लेकिन झाड़ू के साथ-साथ धनतेरस के दिन नमक खरीदना भी शुभ माना गया हैज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन 10 रुपये का नमक का पैकेट अवश्य खरीद कर लाएं.।इस दिन नमक खरीदने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और व्यक्ति के जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं रहती। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।