देहरादून:(बड़ी खबर)-धामी कैबिनेट की बैठक में 6 अहम फैसले, बोनस एक्ट फिर से लागू

खबर शेयर करें

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। बैठक के बाद सचिव शैलेश बगोली ने प्रेस ब्रीफिंग कर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट में कुल छह अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बोनस एक्ट 1965 फिर से लागू

श्रम विभाग के अंतर्गत पेमेंट ऑफ बोनस बिल को वापस लेने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कोविड-19 काल में बोनस व्यवस्था में संशोधन किया गया था, लेकिन अब पुनः 1965 के बोनस एक्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कर्मचारियों को पूर्व व्यवस्था के अनुसार बोनस दिया जाएगा।

ESI डॉक्टरों के लिए 94 नए पद सृजित

उत्तराखंड ESI (कर्मचारी राज्य बीमा) 2006 की नियमावली में संशोधन करते हुए 94 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई है। इसमें 11 ग्रेड-ए पद, 6 सीनियर मेडिकल ऑफिसर, 1 असिस्टेंट डायरेक्टर सहित अन्य पद शामिल हैं। इन पदों पर चयन मेडिकल सिलेक्शन बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा।

नारकोटिक ड्रग्स एक्ट के तहत 22 पदों को मंजूरी

गृह विभाग में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट 1985 के तहत 22 नए पद सृजित करने पर सहमति बनी है। इस इकाई का गठन वर्ष 2022 में किया गया था, जिसे अब और सशक्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में विकास कार्यों को रफ्तार, सीएम धामी ने 37.23 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

हैबिटुअल ऑफेंडर पर सख्ती

उत्तराखंड कारागार नियमावली 2024 के तहत बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को केंद्रीय हैबिटुअल ऑफेंडर नियमों के अनुरूप ही माना जाएगा। इससे आदतन अपराधियों पर निगरानी और सख्ती बढ़ेगी।

दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन 18 हजार

राज्य में कुल 893 दैनिक श्रमिक कार्यरत हैं। इनमें से 304 श्रमिकों को न्यूनतम वेतन मिल रहा था, जबकि 589 श्रमिक इससे वंचित थे। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब सभी पात्र श्रमिकों को न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः दिल्ली से आ रहे पंकज पांडे का बस में मोबाइल-पर्स लूटा, एक लाख का ट्रांजेक्शन

CMFE योजना जारी रहेगी

जब तक केंद्र सरकार की PMFE योजना संचालित रहेगी, राज्य में समानांतर रूप से CMFE योजना भी जारी रखने का निर्णय लिया गया है। कैबिनेट के इन फैसलों को कर्मचारियों, श्रमिकों और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।