देहरादूनः मौसम विभाग का अलर्ट, आज कई जिलों में बारिश की आशंका

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: मानसून के आने से बारिश ने कहर बरपाया है। पहाड़ी जिलों में कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन की खबरें सामने आने लगी हैं। साथ ही कई संपर्क मार्ग पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से लगातार बाधित हो रहे हैं। वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों के अधिकांश स्थानों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि के बागेश्वर, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के देहरादून, टिहरी, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्य के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज और चमक के सात तीव्र बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।