Uttarakhand News: मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी, इन जिलों में भारी बारिश संभावना…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के आठ जिलों में रविवार को भी मौसम खराब रहने के आसार बताए हैं। इन जिलों में देहरादून के साथ उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, पौड़ी, हरिद्वार हैं। जिनमें बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ बारिश होने के आसार हैं। नई टिहरी, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।

उत्तराखंड में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जहां पहाड़ों पर जमकर बर्फवारी हुई, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश होती रही। कई जगह ओले भी गिरे। इससे ठंड बढ़ गई। गढ़वाल मंडल के चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होती रही। वहीं निचले इलाकों में दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। पौड़ी, देहरादून और हरिद्वार जिले में भी बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही पर्यटन स्थल रूपकुंड, ब्रह्मताल, द्वितीय केदार मद्द्महेश्वर, तृतीय केदार – तुंगनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी के साथ ही रुद्रनाथ, नीती व माणा घाटी में जमकर बर्फबारी हुई।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।