हल्द्वानी: नाली-नाले की सफाई में लापरवाही पर पार्षद प्रीति आर्या का फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें

Haldwani News: नगर में नाली-नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति को लेकर पार्षद प्रीति आर्या ने गहरा रोष जताया है। उन्होंने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बरसात पूर्व की तैयारियों में कोताही बरती जा रही है। नाली-नालों की तली झाड़ सफाई सही तरीके से नहीं की जा रही है, जिससे आने वाले दिनों में बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। पार्षद ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम समय रहते इस दिशा में गंभीर कदम नहीं उठाता है तो आम जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

प्रीति आर्या ने साफ तौर पर कहा कि नालियों की ऊपरी सफाई कर फोटो खींचकर खानापूर्ति की जा रही है, जबकि अंदर की गाद व कचरा जस का तस पड़ा हुआ है। उन्होंने नगर प्रशासन से मांग की है कि तली झाड़ की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Ad

इस मुद्दे पर यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने भी कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराया और दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। हेमन्त साहू ने कहा कि सफाई जैसे संवेदनशील विषय पर भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।