कोरोना का ख़ौफ, आज फिर एक साल बाद ऐसा दिखा हल्द्वानी का नजारा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद जहां शनिवार को पूरी तरह बाजार बंद रहे तो वहीं दूसरी तरफ नगर निगम ने व्यापक पैमाने पर टैंकरों के साथ पूरे शहर को सैनिटाइज किया शहर में लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए प्रशासन और व्यापारियों की बैठक में शनिवार को शहर का पूरा बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया था जिसके बाद आज बाजार बंद होते ही नगर निगम प्रशासन स्वास्थ्य विभाग पुलिस सहित सभी अधिकारियों ने शहर में निरीक्षण करते हुए टैंकर के माध्यम से पूरे शहर में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया साथ ही लोगों को जागरूक भी किया और कोरोनावायरस कोविड-19 के बचाव के तरीके अपनाने की अपील भी की।

गौरतलब है कि शहर में अभी भी 2 दर्जन से अधिक इलाके कंटेनमेंट जोन है लगातार संक्रमण बढ़ रहा है यही वजह है कि प्रशासन अब सख्ती दिखाने के साथ-साथ कोरोना के इस चक्र को तोड़ने की तैयारी कर रहा है

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।