Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से शुरू, इन 5 राशियों पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा…

खबर शेयर करें

Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस नवरात्रि मां दुर्गा कुछ राशियों के जातकों पर अपनी विशेष कृपा बनाएंगी। नवरात्र में मां दुर्गा के 9 रुपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना की जाती है। वहीं, ज्योतिष के अनुसार नवरात्रि शुरू होते ही कुछ राशियों का भाग्य खुल जाएगा। इन राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहेगी। माता रानी के आशीर्वाद से इन राशियों को खूब लाभ मिलने वाला है। इन राशि वालों के लिए नवरात्रि के 9 दिन वरदान के समान साबित होंगे। कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां आइए पढ़ते है आगे…

  1. मेष राशि (Aries)

मां दुर्गा की कृपा से मेष राशि वालों को नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। धन लाभ होने का संकेत है। कार्यक्षेत्र में भी आपके कार्यों की सराहना की जाएगी। इस दौरान खूब मान- सम्मान मिलेगा।

Ad Ad
  1. मिथुन राशि (Gemini)

नवरात्रि के मौके पर मिथुन राशि के जातकों पर माता रानी जमकर अपनी कृपा बरसाएंगी। इस दौरान मिथुन राशि वालों का भाग्योदय होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मिथुन राशि वाले धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

  1. कन्या राशि (Virgo)

इस चैत्र नवरात्री कन्या राशि वाले जातकों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा बनेगी। इस राशि के जातक को आर्थिक सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

  1. वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। माता रानी कृपा से धन लाभ भी हो सकता है। आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। लेन- देन के लिए समय शुभ है। निवेश करने से लाभ होगा।

  1. मीन राशि (Pisces)

माता रानी की कृपा से मीन राशि वालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। इस दौरान आथिक पक्ष मजबूत होगा। मान-सम्मान भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।