Breaking News: (गजब ठैरा बल)- स्मैक तस्कर निकला कनिष्ठ सहायक, अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग में है तैनात…

खबर शेयर करें

kichha News: अल्मोड़ा में सिंचाई विभाग के कनिष्ठ सहायक को पुलिस ने स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान एसआई राजेन्द्र पन्त बंडिया की ओर विजय कुमार व अजय कुमार के साथ जा रहे थे कि एक व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा। दबोचने पर बोला कि उसके पास कुछ नहीं है, वह एक दोस्त से मिलने आया था। पुलिस पूछताछ की तो उसने अपना नाम सुरेश तिवारी निवासी वार्ड 9 कोटी अठवाला थाना रानी पोखरी, जिला देहरादून, हाल पता सिंचाई विभाग अल्मोड़ा में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत बताया। उससे छह ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि उससे 7120 रुपये भी मिले। आरोपी सुरेश अपने दोस्त राजू उर्फ राजू बोरा निवासी खोलरा, अल्मोड़ा के साथ दो दिन पहले अपने अन्य दोस्त की शादी में आया था। वह भी इसके साथ ही था लेकिन वह इससे पीछे था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।