उत्तराखंड: नवरात्रि से पहले बेटियों को तोहफा, नंदा गौरा योजना के तहत खातों में पहुंची धनराशि

खबर शेयर करें

Uttrakhand News: मुख्य सेवक सदन में नंदा गौरा योजना के तहत 40,504 पात्र लाभार्थियों के खातों में 172 करोड़ 44 लाख 04 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए।

नवरात्रि के शुभ अवसर से पहले प्रदेश की बेटियों के खातों में भेजी गई यह राशि निश्चित रूप से उनके सशक्तिकरण और समृद्धि में अहम भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए लगातार समर्पित भाव से कार्य कर रही है।

Ad

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रही है। नंदा गौरा योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में गरीब परिवारों की बेटियों को आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।