Almora: सोमेश्वर में आवारा सांड का आतंक, राहगीरों और स्कूलों बच्चों में भय का माहौल

खबर शेयर करें

Someshwar News: इन दिनों कई जगहों पर आवारा सांड का आतंक जारी है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही पहाड़ के बाजारों में भी सांड ने आतंक मचा रखा है। सोमेश्वर के लोग भी सांड के आतंक से परेशान है। यहां मुख्य बाजार में करीब 15 दिनों से मुख्य बाजार में आवारा सांड ने आतंक मचा रखा है, जिससे आने जाने वाले राहगीरों व स्कूल जाने वाले बच्चों के खतरा बना हुआ है।वही सांड कई लोगों पर हमला भी कर चुका है। सोमेश्वर के पूर्व सैनिक सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राणा ने प्रशासन से आवारा सांड को मुख्य बाजार से पकड़ने की मांग की प्रशासन से की है। जिससे कोई घटना न हो सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।