अल्मोड़ा: (बड़ी खबर)- एसएसजे कैंपस में NSUI का कब्जा, छात्रा उपाध्यक्षा में NSUI जीती…

खबर शेयर करें

Almora News: एसएसजे ​परिसर छात्र संघ चुनावो के फाइनल नतीजे घोषित हो गए है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के पवन कार्की 1277 मतो से विजयी घोषित किए गए। पवन को 2063 जबकि कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 वोट मिले।छात्रा उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की प्रत्याशी रूचि कुटौला को जीत हासिल हुई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पंकज फर्त्याल, सचिव पद पर गौरव भंडारी, संयुक्त सचिव पद पर करिश्मा तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर अमित फर्त्याल और सांस्कृतिक प्रमुख पर नितिन रावत ,विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पर देवाशीष धानिक विजयी घोषित किए गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।