अल्मोड़ाः सोमेश्वर से लापता नाबालिग जंगल के खंडहर में मिली, रातभर ढूढ़ती रही पुलिस

खबर शेयर करें

Someshwar News: सोमेश्वर में एक नाबालिग परिजनों की डांट से गुस्सा होकर कही चली गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सभी जगह ढ़ूढ़ा लेकिन वह नहीं मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने नाबालिग की खोजबीन की तो वह जंगल से बरामद हुई। आगे पढ़िये…

जानकारी के अनुसार सोमेश्वर क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बालिका को परिजनों की डांट फटकार लगाई तो वह नाराज होकर घर से कहीं चली। देर तब जब वह घर नही लौटी तो उसके परिजनों ने उसे कई जगह ढूढ़ा लेकिन वह नहीं मिली। सूचना पर पुलिस ने रात में ही नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। सोमेश्वर पुलिस ने आसपास के जंगलों में बालिका की तलाश की। काफी खोजबीन के बाद आज सुबह नाबालिग बालिका को जंगल के एक खंडहर से बरामद किया गया। जिसके बाद नाबालिग की काउंसलिंग की गई। फिर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।