विश्व रिकॉर्ड: ऋतुराज गायकवाड़ ने दोहरा शतक बनाकर रचा इतिहास, एक ओवर में 7 छक्के…6, 6, 6, 6, 6nb, 6, 6….

खबर शेयर करें

Vijay Hazare Trophy 2022 Quarter Finals: रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad vs Shiva Singh) ने वह कर दिखाया है, जिसे कोई क्रिकेटर अब तक नहीं कर सका था। महाराष्ट्र के युवा ओपनर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Trophy 2022) के क्वॉर्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश (Maharashtra vs Uttar Pradesh) के खिलाफ एक ओवर में लगातार 7 छक्के उड़ाए। एक छक्का उन्होंने नो गेंद पर लगाया था, जबकि ओवर से कुल 43 रन बने। इसके साथ ही उन्होंने मैच में दोहरा शतक भी पूरा किया। उन्होंने यह कारनामा शिवा सिंह के ओवर में किया, जो पारी का 49वां ओवर कर रहे थे।

वह 159 गेंदों में 10 चौके और 16 छक्के उड़ाते हुए 220 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि उनकी टीम ने 50 ओवरों में 330 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवरों में 6 छक्के उड़ाए थे, जबकि उनसे पहले भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने डोमेस्टिक क्रिकेट में यह कारनामा किया था। अब गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाते हुए इतिहास रच दिया।

उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेली गई इस तूफानी पारी की बदौलत गायकवाड़ लिस्ट ए क्रिकेट में एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।सी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के एक बड़े रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। दरअसल लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड फिलहाल रोहित शर्मा के पास है। उन्होंने लिस्ट ए में एक पारी में 16 छक्के जड़े थे। गायकवाड़ ने आज इतने ही छक्के जड़ कर कप्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

महाराष्ट्र की समाप्त होने वाली थी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ स्ट्राइक पर थे। वहीं 49वें ओवर में यूपी की तरफ से शिवा सिंह बॉलिंग करने आए। 49वें ओवर में उन्होंने पहले 5 गेंदों पर छक्का लगाया और पांचवी बॉल नो बॉल थी जिस पर एक और गेंद मिली और उस पर भी उन्होंने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। ओवर की लीगल 6ठी गेंद और वैसे सातवीं गेंद पर भी सिक्स लगाकर उन्होंने एक ओवर में कुल 43 रन बटोरे।

Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

संपादक - जीवन राज ईमेल - [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *