अल्मोड़ा: लोनिवि में 16 दिन से काम ठप, ठेकेदार संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

खबर शेयर करें

Almora News: लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के धरने पर रहने से विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है। कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है, जिसके चलते बिलों का भुगतान, ठेकेदारों के अनुबंध संबंधी कार्य और निविदाएं खोलने जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं।

हिल्स कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से आंदोलनरत कर्मचारियों की मांगों का संज्ञान लेकर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। संघ की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि पारस्परिक स्थानांतरण नीति लागू होने के बावजूद लोनिवि मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों के पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए, जिसके विरोध में पिछले 16 दिनों से कार्य बहिष्कार जारी है।

कार्य बहिष्कार के चलते ठेकेदारों के कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। भुगतान रुक जाने से निर्माण कार्यों की गति थम गई है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं अधर में लटक गई हैं। ठेकेदारों के अनुबंध, बिल और अन्य जरूरी फाइलें कार्यालयों में लंबित पड़ी हैं, जिससे उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  इंद्रिया ने उत्तर भारत में बढ़ाई अपनी मौजूदगी; उत्तराखंड के हल्द्वानी में पहले स्टोर का शुभारंभ

ठेकेदार संघ के अध्यक्ष प्रयाग सिंह बिष्ट और महासचिव सुरेंद्र सिंह बेलवाल ने सरकार से अपील की है कि कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर आंदोलन समाप्त कराया जाए, ताकि विभागीय कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें और लंबित भुगतान जारी हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ और रुके हुए कार्य पूरे नहीं कराए गए, तो ठेकेदार भी सरकार के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।