शादी तय हुई तो तीन बच्चों के पिता प्रेमी संग ट्रेन के आगे कूदी युवती, युवक की मौत, युवती घायल

खबर शेयर करें

Roorki News:रुड़की के थाना भगवानपुर क्षेत्र के किशनपुर जमालपुर गांव में सोमवार देर शाम एक युवक-युवती ने रहीमपुर फाटक के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हादसे में युवक परवेज (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सिविल अस्पताल रुड़की से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

गंगनहर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि परवेज शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वह मूल रूप से झबरेड़ा क्षेत्र के कपूरी गांव का निवासी था, लेकिन दो साल पहले किशनपुर जमालपुर आकर बस गया था। युवती भी इसी गांव की रहने वाली है और उसका रिश्ता तय हो चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।