शाबास भुलीः हल्द्वानी की शिवानी बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट, आप भी दीजिए बधाई

खबर शेयर करें

Haldwani News: उत्तराखंड की बेटियां समाज के हर क्षेत्र में अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। हल्द्वानी शिवानी नेगी भारतीय सेना में लेफ्टिनेन्ट बन गयी है। शिवानी नेगी ने महराष्ट में पुणे के सेना अस्पताल में लेफ्टिनेंट के पद पर ज्वाइनिंग कर लिया है। पिता नवीन सिंह नेगी और माता दोनों ही कमिशनिंग सेरेमनी पुणे में उपस्थित होकर बेटी को शुभकामनाएं दी।

शिवानी नेगी बचपन से ही पढऩे-लिखने में रूचि रखती थीं, वे हमेशा अपनी क्लास में प्रथम आती रहीं। शिवानी नेगी की प्रारंभिक शिक्षा सहारनपुर के मिशनरी स्कूल सोफिया गर्ल्स हाई स्कूल से रही है इसके बाद हायर सेकेंडरी हल्द्वानी से पूरी की। शिवानी नेगी ने अपनी ग्रेजुएशन बीएससी नर्सिंग सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से की है तथा 2022-23 में शिवानी नेगी ने अपने पहले ही प्रयास में उत्तराखंड सरकार में सीएचओ की परीक्षा पास कर अल्मोड़ा जिले में अपनी पहली पोस्टिंग ली और साथ ही साथ मिलिट्री नर्सिंग सर्वीसेज की भी तैयारी जारी रखी। अपनी मेहनत व लगन से शिवानी नेगी ने 2024 में मिलिट्री नर्सिंग सर्वीसेज के 30,000 परिक्षार्थियो में 594 रैंक हासिल कर लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा पास कर यह सफलता पाई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।