मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच युद्ध, भारत में महंगी हुई रसोई गैस

LPG Cylinder Price: महंगा हुआ 14.2Kg वाला रसोई गैस सिलेंडर, देश में रसोई गैस के दाम फिर बढ़ गए हैं. केंद्र सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 913 रुपए का हो गया है, जो पहले 853 रुपए में मिल रहा था. वहीं, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी 114-115 रुपए तक बढ़ा दिए गए हैं.
नई कीमतें 7 मार्च 2026 से लागू हो चुकी हैं. इससे पहले अप्रैल 2025 में घरेलू सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ था.सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध और ऊर्जा सप्लाई संकट को लेकर चिंता बढ़ रही है.
मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर देशभर में देखने मिल रहा है. इस बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसके बाद आयात होने वाले तरल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इस बीच भारत में एलपीजी गैस के सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं.















