उत्तराखंड:(बड़ी खबर)-पंचायत चुनाव ऐलान, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। इसके तहत 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।

मतदान की तिथियां:

  • पहला चरण: 24 जुलाई
  • दूसरा चरण: 28 जुलाई
  • मतगणना: 31 जुलाई को एक साथ

इस बार चुनाव में कुल 66,418 पदों पर मतदान कराया जाएगा, जिनमें

  • ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587 पद
  • ग्राम प्रधान: 7,499 पद
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974 पद
  • जिला पंचायत सदस्य: 358 पद शामिल हैं।

इसके लिए प्रदेश भर में 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

47 लाख से अधिक मतदाता डालेंगे वोट

इन पंचायत चुनावों में कुल 47,77,072 मतदाता भाग लेंगे, जिनमें

  • पुरुष मतदाता: 24,65,702
  • महिला मतदाता: 23,10,996
  • अन्य: 374
    शामिल हैं। 2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में करीब 10.57% (4,56,793) की वृद्धि दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा : अप्रैल में लौटी सर्दी, लोग हैरान, फिर निकले गर्म कपड़े और कंबल

रंग-बिरंगे मतपत्रों से होगा मतदान

पदों के अनुसार मतपत्रों का रंग भी तय कर दिया गया है:

  • ग्राम पंचायत सदस्य: सफेद
  • ग्राम प्रधान: हरा
  • क्षेत्र पंचायत सदस्य: नीला
  • जिला पंचायत सदस्य: गुलाबी
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: किताबों के नाम पर खेल, इन तीन दर्जन से अधिक स्कूलों को नोटिस

गौरतलब है कि 21 जून को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आचार संहिता लागू किए जाने के बाद नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। अब नए निर्देशों के साथ 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की तैयारियां जोरों पर हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।