उत्तराखंड: केदारनाथ में कल मतदान, इन जगहों पर रहेगा अवकाश

खबर शेयर करें

Dehradun News: केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के कारण मतदान के दिन (20 नवंबर) को केदारनाथ निर्वाचन क्षेत्र में स्थित समस्त शासकीय, अशासकीय कार्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया कि 20 नवंबर (बुधवार) को 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन के दिन उक्त विधान सभा के अंतर्गत समस्त संस्थानों सहित शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्द्ध-निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों, मजदूरों को मतदान के लिए सवेतनिक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अवकाश रखने को कहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।