Breaking: हल्द्वानी में वीरेंद्र ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल कनिष्ठ उप प्रमुख

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी ब्लॉक में गुरुवार को हुए चुनाव में वीरेंद्र सिंह मेहरा को ज्येष्ठ उप प्रमुख और कमल सिंह भंडारी को कनिष्ठ उप प्रमुख के रूप में चुना गया है। इससे पहले मंजू गौड़ निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन चुकी हैं। इस जीत के बाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह निगल्टिया और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रही, जिसमें जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। वीरेंद्र सिंह मेहरा और कमल सिंह भंडारी की जीत को हल्द्वानी ब्लॉक में उनकी लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर सक्रियता का परिणाम माना जा रहा है। मंजू गौड़ के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद अब उप प्रमुखों के चयन ने क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार किया है।

समर्थकों ने इस जीत को ब्लॉक के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए हल्द्वानी ब्लॉक के समग्र विकास और जनहित के लिए काम करने का संकल्प लिया है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।