हल्द्वानी: जजफार्म बस्ती में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के क्रम में जजफार्म बस्ती द्वारा सिंथिया स्कूल परिसर में विजयादशमी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन से किया गया।

मुख्य वक्ता जिला प्रचारक जितेंद्र ने संघ के सौ वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने अनेक उतार-चढ़ावों का सामना किया, लेकिन राष्ट्र प्रथम की भावना से कभी विचलित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति की कमी के कारण ही भारत सदियों तक गुलाम रहा, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में राष्ट्र और राष्ट्रभक्ति की स्पष्ट भावना होना आवश्यक है।

जितेंद्र ने बताया कि 1925 से संघ निरंतर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य कर रहा है। स्वयंसेवकों के त्याग और तपस्या के बल पर आज संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है। शाखाओं के माध्यम से संघ व्यक्ति निर्माण और समाज निर्माण के अभियान में जुटा हुआ है। उन्होंने मतांतरण, जातीय संघर्ष और नशा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले: युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं...

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध और नागरिक कर्तव्यों के पालन जैसे पंच परिवर्तनों के माध्यम से संघ राष्ट्र को परम वैभव तक ले जाने का प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः सेवा भारती संस्था ने किया कन्या पूजन

इस अवसर पर उपनगर कार्यवाह नितिन, नगर प्रचार प्रमुख डॉ. नवीन शर्मा, बस्ती प्रमुख भास्कर लोहनी, शाखा कार्यवाह शेखरानंद पांडे, बिसम्बर कांडपाल, पूरन जोशी, हेम अवस्थी, उमेश बिनवाल सहित अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।