हल्द्वानी: छात्रों से मारपीट और अभद्रता का वीडियो वायरल, चौकी इंचार्ज को हटाने को लेकर एसपी सिटी से मिला छात्र संगठन

खबर शेयर करें

Haldwani News: देर रात हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए छात्रों ने चौकी में प्रदर्शन किया। आरोप है दरोगा ने बिना कुछ कहे उन पर लाठी चला दी। इसके बाद इस मामले में आज छात्र हल्द्वानी एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की।

मामला जन्माष्टमी की रात का है। जब हल्दूचौड़ के केशव प्लाजा के बाहर छात्र संघ पदाधिकारी खड़े थे। इस बीच हल्दूचौड चौकी इंचार्ज और पुलिस के सिपाही उतरे और उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। आज हल्द्वानी एसपी सिटी कार्यालय में ग्राम प्रधान संगठन के साथ पहुंचे छात्र नेताओं ने वीडियो दिखाते हुए एसपी सिटी को अपनी पीड़ा बताई, जिस पर एसपी सिटी ने लालकुआं सीओ को पूरे मामले की जांच दी है। हल्दूचौड़ क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान संगठन और छात्र नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक चौकी का पूरा स्टाफ और चौकी इंचार्ज नहीं बदले जाते तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।