उत्तराखंड:(बड़ी खबर)- कल जारी होगी पार्षद सभासदों की आरक्षण अधिसूचना!, इस दिन से ही सकते है निकाय चुनाव

खबर शेयर करें

Dehradun News:नगर निकाय चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका व नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे। इन अधिसूचनाओं पर सात दिनों के भीतर आपत्तियां ली जाएंगी और उनका निराकरण किया जाएगा।

शहरी विकास के अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शुक्रवार को सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा, जिसमें निर्देश दिया गया कि रविवार तक आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर, आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए।

ओबीसी आरक्षण, एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। वहीं, मेयर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की अधिसूचना का प्रस्ताव निदेशालय ने शासन को भेजा है, जिसे एक-दो दिन में जारी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः आज तेज हवाओं, गर्जन के साथ बिजली और ओलावृष्टि की आशंका 

चुनाव की तैयारियों की गति को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य निर्वाचन आयोग दिसंबर के अंतिम सप्ताह में आचार संहिता लागू करेगा। निकाय चुनाव जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।