उत्तराखंड में होगी 929 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति, शासनादेश हुआ जारी…

खबर शेयर करें

Dehradun News: शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए 929 पदों पर अतिथि शिक्षकों यानी गेस्ट टीचर की नियुक्ति की जाएगी। बकायदा शासन की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के अनुसार पूर्व अनुमति के क्रम में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के अलावा 1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया है। आगे पढ़िये पूरी खबर…

गौरतलब है कि उत्तराखंड में सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में 6250 पदों पर अस्थायी नियुक्ति की जानी है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद शासन की ओर से गेस्ट टीचरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। आगे पढ़िये पूरी खबर…

आदेश के अनुसार वर्तमान में खाली 929 पदों पर गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति के लिए 22 नवंबर 2018 के शासनादेश में तय प्रक्रिया के साथ ही मानदेय को पुनरीक्षित करते हुए गेस्ट टीचरों के लिए 25000 रुपये मानदेय की अनुमति प्रदान की गई है। आगे पढ़िये पूरी खबर…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आयुक्त दीपक रावत के जनता दरबार में उठे जमीन और धोखाधड़ी के मामले

शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के अनुसार 929 पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के आदेश के साथ ही 1300 अन्य पदों पर गेस्ट टीचरों की नियुक्ति होनी है। 1300 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजा गया है। कार्मिक से अनुमति के बाद प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।