उत्तराखंड: आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ी जिलों में बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में बादलों का डेरा बना हुआ है और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने और वर्षा होने के आसार हैं। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है।

रविवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में दिनभर बादल मंडराते रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इससे तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकांश स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का असर देखने को मिला, जिससे ठंडक बढ़ गई है।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।