उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया प्रवक्ता संवर्ग और समूह-ग परीक्षा परिणाम, यहां देखिए पूरी डिटेल

खबर शेयर करें

Uttarakhand Public Service Commission : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा प्रवक्ता संवर्ग-समूह-ग सेवा सामान्य एवं महिला शाखा परीक्षा-2020 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए। आयोग ने इस परीक्षा में कुल 468 अभ्यार्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया है, इसमें 10 महिला शाखा के हैं। महिला शाखा में भौतिक, अंग्रेजी, गणित और भूगोल में कोई अभ्यार्थी सफल नहीं हुआ।

आयोग के सचिव कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि विषयवार मेरिट एवं वरीयता के अनुसार रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को उनके श्रेष्ठताक्रम में अंतिम रूप से चयनित घोषित किया। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट https://ukpsc.gov.in/ पर उपलब्ध है।प्रवक्ता संवर्ग समूह-ग की उक्त परीक्षा 2021 में 28 से 31 अक्टूबर तक आयोजित हुई थी। सात मार्च 2022 से 28 मार्च तक और 20 मई 2022 को अभिलेख सत्यापन किया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।