उत्तराखंडः यूट्यूब से ली ट्रेनिंग,12वीं पास, 8वीं फेल और 5वीं पास ने छापे उत्तराखंड में लाखों के नकली नोट

खबर शेयर करें

Haridwar news: हरिद्वार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जहां हरिद्वार में पुलिस ने नकली नोटों के साथ बाइक सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 500-500 के 44 नोट नकली नोट यानी कुल 22 हजार रुपए बरामद हुए है। इसके बाद पुलिस ने दो और आरोपियों को देहरादून से अरेस्ट किया, जिनके पास भी करीब दो लाख रुपए नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्‍होंने यूट्यूब से नकली नोट छापने की ट्रेनिंग ली थी।

बता दें कि रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी उनकी नजर दो बाइकों पर सवार चार लोगों पर पड़ी, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास करीब 44 नकली नोट निकले। और सभी नोट 500-500 के थे। चारों आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके दो अन्य साथी देहरादून के सुद्धोवाला में किराए पर कमरे पर लैपटॉप व प्रिंटर की मदद से नकली नोट बनाने का काम करते है। जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने तुरंत एक टीम को देहरादून भेजा और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला से एक आरोपी को अरेस्ट किया। उसके पास भी पुलिस को करीब 500-500 के 200 नकली नोट यानी कुल एक लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के कमरे से लैपटॉप, प्रिंटर, दो ब्लेड कटर, दो चमकीली ग्रीन टेप और नोट छापने का सामान बरामद किया। इसके अलावा दूसरे आरोपी को पुलिस ने देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के दून एनक्लेव से गिरफ्तार किया। जिसके पास से भी पुलिस को 500-500 के 207 नकली नोट यानी कुल मिलाकर एक लाख तीन हजार रुपए बरामद हुए। 

यह भी पढ़ें 👉  News Live: (बड़ी खबर)-रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की सीएम, 2007 में पहली बार बनी थी पार्षद

पकड़े गये आरोपी सौरभ पुत्र जसबीर निवासी गांधी कालोनी थाना देवबंद जिला सहारनपुर यूपी उम्र 21 वर्ष है जबकि वह 5वीं पास हैं, निखिल कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शांह जहापुर थाना सरसावा जिला सहारनपुर यूपी उम्र 24 वर्ष है, वह 12वीं पास है। अनंतबीर पुत्र स्व जिले सिंह निवासी लोकराड़ थाना बाबूगढ छावनी जिला हापुड़ यूपी उम्र 43 वर्ष वह 12वीं पास है। नीरज पुत्र राजेश निवासी गांधी कालोनी देवबंद सहारनपुर यूपी उम्र 21 वर्ष वह 5वीं पास है। मोहित पुत्र राजेन्द्र नि0 सरसावा जिला सहारनपुर 12वीं पास और विशाल पुत्र राजेश नि0 गांधी कालोनी देवबंद जिला सहारनपुर उम्र 23 वर्ष 8वीं फेल है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने लैपटॉप में 500 के असली नोट स्केन कर रखे हुए थे। उसी असली नोट से आरोपी जाली नोट तैयार करत थे। इसके बाद उन नकली नोटो को आरोपी देहरादून और हरिद्वार के बाजारों में बड़ी चालाकी से चलाते थे।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।