उत्तराखंड: आज बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट…

खबर शेयर करें

Uttarakhand Weather News: इन दिनों भीषण गर्मी से लोग तप रहे है। ऐसे में लोग बारिश की आस लगाये बैठे है। अभी मानसून के आने में समय है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत सात जनपदों के लिए नारंगी अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के पहाड़ से लेकर मैदानी जिलों में आज से 15 जून तक वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।आगे पढ़िए

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार से 15 जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल जनपदों में मौसम के बदले मिजाज को देखते हुए नारंगी अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि व 40 से 50 किलोमीटर तेज हवाएं चलने का अंदेशा है। ऐसे क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।