उत्तराखंडः अब यहां महिला पर बाघ का हमला, बाघ से भिड़ी दो शेरनियों ने बचाई गीता की जान…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: पहाड़ों में इन दिनों बाघ और गुलदार का आंतक छाया हुआ है। वहीं हल्द्वानी में भी गुलदार की दहशत दिखी है। पिछले दिनों भीमताल ब्लॉक में महिलाओं को शिकार बनाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के जाल में फंस तो गया, लेकिन उधर चंपावत जिले के टनकपुर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान उसके साथ गई महिलाओं के शोर मचाने और पत्थर से हमला करने के बाद बाघ जंगल में भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके सिर पर 21 टांके आए। महिला को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। अगला पैरा पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: DPS हल्द्वानी ने प्रज्ज्वलित की वार्षिक खेल प्रतिभा की लौ

जानकारी के अनुसार आज सुबह ऊचौलीगोठ गांव की गीता देवी उम्र 36 वर्ष पत्नी रमेश सिंह अपनी दो महिला साथी जानकी देवी उम्र 36 वर्ष और पार्वती देवी उम्र 37 वर्ष के साथ घास लेने के लिए बूम रेंज के जंगल में गई थीं। तभी अचानक बाघ ने गीता देवी पर हमला कर दिया। इस दौरान शोर सुनने के बाद जानकी और पार्वती मौके की ओर दौड़ी और हिम्मत कर बाघ पर लकड़ी-पत्थर बरसाने शुरू कर दिये। इससे बाघ पीछे हट गया, लेकिन फिर कुछ ही देर बाद उसने महिला पर दोबारा हमला किया और करीब चार मीटर तक गीता देवी को घसीटता हुआ ले गया। अगला पैरा पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: (बड़ी खबर)- बरेली रोड पर बाइक और ट्रक की भिड़ंत, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

इस दौरान दोनों ने मां पूर्णागिरी का नाम लिया और बाघ के ऊपर पत्थर और लकड़ियों से प्रहार किया, जिसके बाद बाघ ने गीता को छोड़ा और जंगल की ओर भाग गया। दोनों महिलाएं किसी तरह गीता देवी को जंगल से बाहर सड़क तक लाईं। इसके बाद सूचना गांव तक दी गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि बाघ के पंजा मारने से महिला के सिर पर कई घाव बने हैं। उनके सिर पर 21 टांके आए हैं। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।