उत्तराखंडः नैनीताल घूमने आयी महिला पर्यटक को टैक्सी चालक ने पीटा…

खबर शेयर करें

Nainital News: सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों पर्यटकों की भीड़ उमड़ी है। ऐसे में दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंची एक महिला पर्यटक का टैक्सी के किराये को लेकर चालक से विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि टैक्सी चालक ने उसकके साथ अभद्रता की और जब उसने इसका विरोध करने पर मारपीट भी की।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से महिला पर्यटकों का दल नैनीताल घूमने आया हुआ था। पांच दिवसीय भ्रमण के बाद यह दल बुधवार सुबह वापसी के लिए तल्लीताल पहुंचा। बताया जा रहा है कि महिला सैलानियों ने यहां एक टैक्सी बुक कराई। टैक्सी के किराये को लेकर टैक्सी चालक व महिला पर्यटकों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि टैक्सी चालक ने महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही टैक्सी चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने महिला सैलानियों को दूसरे वाहन से काठगोदाम रवाना किया। एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक की खोजबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।