उत्तराखंड: पहाड़ में शादी की अगली सुबह दुल्हन की मौत, मातम में बदली सारी खुशियां

उत्तराखंड: Uttarakhand News-चंपावत जिले में एक अजीब मौत का मामला सामने आया है। परिवार शादी के जश्र में डूबा था इधर दुल्हन की मौत हो गई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बताया जा रहा है कि टनकपुर निवासी एक युवती का रविवार को पाटी गांव में हुआ था लेकिन ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार को सुबह नवीनवेली दुल्हन की मौत हो गई। दुल्हन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
जानकारी के अनुसार विगत दो मई को चंपावत पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई थी। वनडे बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। नये दुल्हन के घर में आने की खुशियां मनाई जा रही थी। पूरे परिवार में जश्न का माहौल थे। नाते-रिश्तेदार सब लोग खुश थे। अगले दिन यानि सोमवार सुबह सभी लोग उठे ने नई वधू चांदनी अचेत थी। आनन-फानन में दुल्हन चांदनी को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बारात की सारी खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
दुल्हन के मौत की खबर पूरे गांव में फैल गई जिसने भी सुना हर कोई स्तब्ध रह गया। सूचना पर पाटी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना दुल्हन के मायके वालों को दी गई। मायके से परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है। वहीं कोरोना काल में कोरोना की भी जांच करने की बात कही गई है। तहसीलदार ज्योति ने सोमवार दोपहर मौका मुआयना कर नवविवाहिता के पति और अन्य संबंधियों से पूछताछ की। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। शादी की खुशियां से दोनों घरों मेें मातम पसर गया।



















