उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी में लगे SST मजिस्ट्रेट को ही घेर कर पीट डाला, नकदी भी लूटी…

खबर शेयर करें

HALDWANI NEWS: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी को होना है लिहाजा निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए कई तरह की टीमें बनाई गई है इसी तरह स्टैटिक्स सर्विलेंस टीम भी काम करती है अब खबर सितारगंज से है कि यहां चुनाव ड्यूटी पर लगे एसएसटी यानी स्टेटिक सर्विलांस टीम मजिस्ट्रेट को 6 लोगों ने रास्ते में घेर कर पीट दिया और उनके साथ लूटपाट भी की।

जानकारी के मुताबिक राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता के पद पर तैनात अनूप कुमार ने तहरीर देते हुए बताया कि उनकी ड्यूटी एस एस टी में मजिस्ट्रेट के रूप में वाहन चेकिंग के लिए चोरगलिया बॉर्डर पर लगाई गई है। और वह रात में करीब 9:00 बजे ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे कि रास्ते में चीकाघाट नदी के पुल पर 6 लोगों ने उन्हें घेर कर न सिर्फ पीटा, बल्कि बैग से चुनाव संबंधी कागजात प्रपत्र रिपोर्ट बुकलेट फाड़ कर फेंक दिए। साथ ही कनपटी पर तमंचा लगाकर 5000 की नगदी, सोने की चेन और दो अंगूठियां भी लूट ली। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।