उत्तराखंडः पहाड़ के काॅलेज में रंगमिजाज गुरूजी, असाइमेंट के बहाने छात्राओं से करते थे गंदी बात

खबर शेयर करें

Bageshwar News:पहाड़ों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। बागेश्वर के पंडित बद्रीदत्त पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी प्राध्यापक को द्वाराहाट पीजी कालेज से संबद्ध कर दिया गया है। जिसके बाद छात्रसंघ आरोपी प्राध्यापक को बर्खाश्त करने की मांग पर अड़ा है। आगे पढ़े…

शुक्रवार को भी घटना को लेकर विभिन्न संगठनों का आक्रोश सड़कों पर उतरा। उन्होंने आरोपित का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्राध्यापक की शिकायत बीते 15 सितंबर को एक छात्रा ने की। छात्रा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से गुजर रही है। पूर्व के भी कई तथ्य उजागर हुए हैं। कई छात्राओं को प्राध्यापक असाइमेंट जमा करने के लिए अकेले में बुलाते थे। उनसे छेड़छाड़ करते थे। बदनामी और अन्य कारणों से छात्राएं जुल्म सह जाती थीं। उन्होंने ऐसे प्राध्यापक को तत्काल बर्खाश्त करने की मांग की। आगे पढ़े…

Ad

उप निदेशक उच्च शिक्षा डा. आरएस भाकुनी ने कहा कि महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ समिति की आंख्या और छात्रा की शिकायत पर असिस्टेंट प्रोफसेर को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वाराहाट संबद्ध कर दिया गया है। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा:(शाबास भुली)- द्वाराहाट की प्रियंका बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, खुशी से झूम उठा परिवार

वहीं कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि आरोपी प्राध्यापक के विरुद्ध धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। पीड़ित छात्राओं की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। काॅलेज की एक छात्रा ने कहा कि 15 दिन पूर्व शिकायत की थी। राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर बालिकाओं को असाइमेंट के लिए अकेले में बुलाता था। कई बलिकाएं उसका शिकार हो रही थी। इसे छोड़िए मत। आगे पढ़े…

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः दामाद-बेटी ने पिता को लगा दिया चूना, खाते से निकाले 1.10 करोड़ रुपये

एक छात्रा ने कहा कि उसकी शादी हो गई थी। प्रथम वर्ष की तब वह छात्रा थी। वह गर्भवती थी। आरोपी प्राध्यापक उससे कहता था कि लव मैरीज होगी। शादी की जल्दी क्या थी। बच्चे कैसे होते हैं, पता है। फिर बच्चे की जल्दी क्यों। वह असाइमेंट जमा करते समय छेड़छाड़ करता था। तब वह चुप रही और ससुराल वालों का भी भय था। वह शिकायत करेगी तो उसे कालेज जाने से रोक दिया जाएगा।

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।