उत्तराखंड: जन्मदिन में शामिल होने आये लोगों के लिए काल बनी बारिश, एक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। आज कई जिलों में बारिश का red अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद कई जिलों में जमकर बारिश हुई। वही जन्‍मदिन में शामिल होने के लिए हरियाणा से हरिद्वार आ रहे एक परिवार के लिए बारिश काल साबित हुई। बारिश में उनकी कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई और अन्‍य चार लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- प्रताप बिष्ट बने नैनीताल जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष

पुलिस के अनुसार दीनारपुर गांव में सुरेश के बेटे का जन्मदिन था। जिसमें कुरुक्षेत्र हरियाणा से कुछ लोग एक कार में सवार होकर आए थे। वापस लौटने के दौरान एक्कड़ गांव के समीप बारिश के दौरान तेज रफ्तार कार स्लिप होकर सड़क किनारे के खेतों में पलट गई।

Ad

हादसे में कार में सवार अनिल कुमार निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। चीख-पुकार मचने पर राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। पथरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम से लौटने के दौरान हादसा हुआ है, घायलों का उपचार चल रहा है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।