उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस पर कुमाऊंनी टोपी में नजर आये पीएम मोदी, सीडीएस विपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: आज गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से अपने ही अंदाज में नजर आए हैं। पीएम मोदी इस बार उत्तराखंड के कुमाऊंनी टोपी में नजर आये जबकि गले में मणिपुर का गमछा पहने दिखे। पीएम मोदी की टोपी पर उत्तराखंड के राज्यपुष्प ब्रह्मकमल भी अंकित था। इससे पहले भी पीएम मोदी अपने अलग-अलग अंदाज के लिए चर्चाओं मेें आये है।

बता दे कि इससे पहले भी उत्तराखंड की भेष-भूषा और बोली राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रमों में देखने को मिली है। वहीं कई बॉलीवुड फिल्मों में कुमाऊंनी गाने में सुनने को मिल जाते है। वहीं जिसमें उत्तराखंड के जनरल बिपिन रावत मरणोपरांत सिविल सेवा पद्य विभाूषण, माधुरी बर्थवाल, कला उत्तराखंड, हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया और बसंती देवी को पद्यश्री से नवाजा गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।