उत्तराखंड: छत से कूदे प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी का टूटा पैर हुआ रेफर

खबर शेयर करें

Roorki News: प्यार के आपने कई किस्से और कहानियां सुनीं होगी। लेकिन रूडक़ी मेें एक गजब का मामला सामने आया। जहां किराये का कमरा लेकर लिव इन में रह रहे प्रेमी युगल ने छत से कूद लगा दी। दोनों छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पे्रमी युगल की इस हरकत के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे पढ़े..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट, अगले तीन दिन पहाड़ से मैदान तक बारिश व ओलावृष्टि

जानकारी के अनुसार लक्सर निवासी एक युवक रुडक़ी स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। एक तलाकशुदा महिला भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करती है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग हैं। जिसके बाद उन्होंने सुनहरा गांव में किराये पर कमरा लिया हुआ है। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी है। जिसके बाद दोनों परिवारों में विवाद भी चल रहा है। आगे पढ़े..

Ad

शनिवार को प्रेमी युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस दौरान जहां युवक के पैर टूट गया, वहीं महिला के सिर में चोट आई है। दोनों घायलों को पहले सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जीवन राज (एडिटर इन चीफ)

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।