उत्तराखंड: अब स्कूलों में नहीं बनेगा मिड डे मिल, पढिय़े पूरी खबर…

खबर शेयर करें

UTTARAKHAND NEWS: सचिव विद्यालयी शिक्षा डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण(पीएम पोषण) के संचालन सम्बन्धी आदेश जारी किया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखण्ड को जारी आदेश में बताया कि विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) की वर्तमान व्यवस्था जिसके अन्तर्गत कि बच्चों को खाद्यान्न/मध्यान्ह भोजन सामग्री वितरित की जा रही है, को यथावत रखते हुए विद्यालयों में पका-पकाया भोजन अग्रिम आदेशों तक उपलब्ध न कराया जाये।

परन्तु भोजन माता नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित होंगी तथा छात्र छात्राओं के सैनेटाईजेशन व अन्य कोविड प्रोटकाल के पालन में संस्था का सहयोग करेंगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।