उत्तराखंडः आरक्षण की प्रक्रिया तय तो दिसंबर में होगें निकाय चुनाव, पढ़िए पूरी खबर…

खबर शेयर करें

Uttarakhand News: उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार इस वर्ष दिसंबर 2024 में चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होगी, चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार की प्राथमिकता है कि चुनाव समय पर हों।

गौरतलब है कि प्रदेश की लगभग 100 नगर निकायों का कार्यकाल पिछले साल दिसंबर 2023 में समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव समय पर न होने के कारण विपक्ष ने सरकार पर चुनाव प्रक्रिया में देरी करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप लगाए हैं। अब, सरकार द्वारा दिसंबर 2024 में चुनाव कराने की बात कहे जाने से स्थिति स्पष्ट हो रही है, हालांकि आरक्षण प्रक्रिया का पूरा होना और समय पर चुनाव कार्यक्रम घोषित करना अभी भी अहम होगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।