उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-सरकारी स्कूलों में अर्द्ववार्षिक परीक्षाओं का टाइम टेबिल जारी

खबर शेयर करें

Dehradun News: प्रारम्भिक शिक्षा स्तर पर संचालित राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों हेतु कक्षा 03 से 08 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 के प्रश्नपत्रों की डीवीडी (पीडीएफ फाइल) तैयार है। प्रश्न पत्र मुद्रण कराने से पूर्व जनपद स्तर पर प्रश्नपत्रों का अवलोकन गोपनीय रूप से करते हुए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 निम्न निर्देशों का अनुपालन करते हुए सम्पन्न करायी जाय ।अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 के प्रश्नपत्र एवं परीक्षा कार्यक्रम प्रत्येक विद्यालय को उपलब्ध कराया जाय।अर्द्धवार्षिक परीक्षा निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही सम्पन्न करायी जाय। विद्यालय स्तर पर परीक्षा कार्यक्रम किसी भी दशा में संसोधन नहीं किया जायेगा। कक्षा-1 एवं 2 के समस्त प्रश्नपत्र विद्यालय स्तर पर तैयार कर निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षायें सम्पन्न करायी जाय।

paper govt school uttarakhand
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पहाड़ प्रभात डैस्क

समाजशास्त्र में मास्टर की डिग्री के साथ (MAJMC) पत्रकारिता और जनसंचार में मास्टर की डिग्री। पत्रकारिता में 15 वर्ष का अनुभव। अमर उजाला, वसुन्धरादीप सांध्य दैनिक में सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में समान रूप से पकड़। राजनीतिक और सांस्कृतिक के साथ खोजी खबरों में खास दिलचस्‍पी। पाठकों से भावनात्मक जुड़ाव बनाना उनकी लेखनी की खासियत है। अपने लंबे करियर में उन्होंने ट्रेंडिंग कंटेंट को वायरल बनाने के साथ-साथ राजनीति और उत्तराखंड की संस्कृति पर लिखने में विशेषज्ञता हासिल की है। वह सिर्फ एक कंटेंट क्रिएटर ही नहीं, बल्कि एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा कुछ नया सीखने और ख़ुद को बेहतर बनाने के लिए तत्पर रहते हैं। देश के कई प्रसिद्ध मैगजीनों में कविताएं और कहानियां लिखने के साथ ही वह कुमांऊनी गीतकार भी हैं अभी तक उनके लिखे गीतों को कुमांऊ के कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके है। फुर्सत के समय में उन्हें संगीत सुनना, किताबें पढ़ना और फोटोग्राफी पसंद है। वर्तमान में पहाड़ प्रभात डॉट कॉम न्यूज पोर्टल और पहाड़ प्रभात समाचार पत्र के एडिटर इन चीफ है।